अंबिकापुर/ बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष आशीष जायसवाल ने की।इस अवसर पर संगठन विस्तार पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई तथा “वोट चोरी अभियान” को सरगुजा के हर कॉलेज तक पहुँचाने का लक्ष्य रखा गया।बैठक में यह निर्णय लिया गया कि आने वाले दिनों में प्रत्येक कॉलेज में विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं को उठाया जाएगा और NSUI की विचारधारा को घर-घर और कक्षा-कक्षा तक पहुँचाया जाएगा। NSUI कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि भाजपा की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष तेज़ किया जाएगा और छात्र हितों की रक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएँगे। इस कार्यक्रम में एन एस यू आई के विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सतीश बारी, गौतम गुप्ता,आकाश यादव, अभिषेक सोनी ,मेघा खांडेकर , ऋषिकेश मिश्रा, अंकित इक्का , अंकित जायसवाल,दीपेश धर , परमेश्वर भगत ,अभिनव काशी ,ऋषभ जायसवाल, आकाश ,संजर नवाज, आयुष, आकिब खान निर्मल आयुष गुप्ता ऋषभ राय आदि NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



