अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव पूर्व सीएम भूपेश बघेल जी से रायपुर में उनके निवास में हुई मुलाक़ात
सविधान की किताब भेंट कर नगर अध्यक्ष विनयशील में पूर्व CM भूपेश बघेल जी जो जन्मदिन की बधाई दी ।
जन्मदिन के मौके पर आवास में हुई मुलाक़ात में विनयशील ने उनके बेटे चैतन्य बघेल जी के गिरफ्तारी के बावजूद उनकी सक्रियता और मुस्कुराहट की प्रशंसा की ।
बधाई देने के बाद नगर अध्यक्ष पूर्व CM भूपेश बघेल जी के साथ आज रायपुर में तीजा पोरा के कार्यक्रम में शामिल हुए । CM भूपेश बघेल ने मंच से कहा की कुनकुरी के मुख्यमंत्री भले छत्तीसगढ़ के तीज- त्योहार छोड़कर विदेश घूमने निकल गए है लेकिन कुनकुरी का बेटा विनय अपनी संस्कृति नहीं भुला है। कुनकुरी से तीजा पोरा में शामिल होने रायपुर आया है।
फ़ोन पर बातचीत में विनयशील ने बताया की , उन्होने पूर्व CM को VVIP जशपुर जिले की वस्तुस्थिति से अवगत करवाया है। जशपुर जिले में NH 43 से लेकर हॉस्टल स्कूल और स्वास्थ्य तक सभी की हालत ख़राब है। जिले में पत्रकारों को कैसे मानहानि का नोटिस देकर डराया धमकाया जा रहा है इसपर भी उनकी बात हुई है। जन्मदिन में इतनी व्यस्तता के बावजूद पूर्व सीएम से उनकी जशपुर के मुद्दों पर आधे घंटे की बातचीत में कई जरूरी बाते हुईं।



