*अनोखी सोच द्वारा असहाय परिवार के व्यक्ति का अंतिम संस्कार कराया गया*
अंबिकापुर/ अनोखी सोच एक समाज सेवी संस्था जो मानवीय संवेदनाओं एवं मूल्यों को निभाने में अग्रणी रहती है, उसने आज एक निर्धन व्यक्ति का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न कराया। विदित हो कि मृतक बंटी कश्यप उम्र लगभग 32 वर्ष महामाया पारा का निवासी था, जिनकी मृत्यु कल रात पानी में डूबने से हो गई। उनके पिता का नाम स्वर्गीय देवानंद कश्यप है, जिनका देहांत 2 माह पूर्व ही हुआ है। इनका परिवार अति निर्धन एवं असहाय है, और दाह संस्कार करने में भी सक्षम नहीं है। मृतक बंटी कश्यप की भाभी द्वारा अंतिम संस्कार हेतु संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू से सम्पर्क किया गया। सामाजिक सरोकार में अग्रणी भूमिका निभाने वाले सूर्यप्रकाश साहू के साथ में अनोखी सोच के सदस्यों ने आवश्यक सामग्री जुटाकर पूरे विधि- विधान से मृतात्मा का दाह संस्कार शंकरघाट स्थित मुक्तिधाम में सम्पन्न करा के संवेदनशीलता, दयालुता एवं करुणता का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। मृत देह को मुखाग्नि देने का कार्य उनके 10 वर्षीय भतीजे आदित्य के द्वारा किया गया, विदित हो कि 2 माह पूर्व आदित्य ने अपने स्वर्गीय दादाजी एवं 2 साल पूर्व अपने पिता को भी मुखाग्नि दी थी। इस परिवार को अब सम्हालने की पूर्ण जिम्मेदारी अब 10 वर्षीय आदित्य के मासूम कंधों पर ही है। जिसे देखते हुए अनोखी सोच संस्था द्वारा आगे भी इस परिवार के जीवन- यापन से सम्बंधित सभी जिम्मेदारियों को पूरा किया जाएगा। इस पुनीत कार्य में संस्था के अध्यक्ष सूर्यप्रकाश साहू के साथ पंकज चौधरी, मोती ताम्रकार, राकेश शुक्ला, विजय बंसल, चंद्रप्रताप सिंह, भोला रक्सेल, संजू चटर्जी, मुकेश सोनी, सुनील साहू, रुपेश बेहरा ,समित मुंडा, लालजी साहू, विशाल साहू, देव साहू, निशांत, नीरज, नितेश, कार्तिक, पंकज, उदय साहू, रमेश साहू, प्रदीप साहू, सोनू मुदलियार , विकाश साहू, बनाफर, गजानंद साहू, गुड्डू, भक्कू मुंडा, सूरज साहू, अविनाश साहू, सचिन, संदीप दास, सौरभ दास, मनोज अग्रवाल, संजय साहू एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।