CM

15

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर सरगुजा कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।


पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्व विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि पर सरगुजा कांग्रेसजनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
     अम्बिकापुर/  कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक ने स्व विद्या भैया के साथ व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला । उन्होंने कहा उनके सूचना और प्रसारण मंत्री रहते अम्बिकापुर को आकाशवाणी केंद्र की सौगात मिली। झीरम घाटी में हुए हमले में उन्हें तीन गोलियां लगी थी। 84 साल के विद्या भैया घायल अवस्था मे भी अपने साथियों की जान बचाने का प्रयत्न करते रहे।स्व शुक्ल की सालों तक केंद्रीय मंत्री के रूप में अविभाजित मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया।वे कुशल राजनेता और बेहतर प्रशासक थे।उन्होंने संचार,रक्षा, विदेश, वित्त,संसदीय कार्य, योजना मंत्री के रूप में लंबे समय तक काम किया।पुर सभापति ननि अजय अग्रवाल ने स्व शुक्ल को श्रद्धाजंलि दी। प्रदेश महामंत्री द्वितेंद्र मिश्रा ने कहा कि विद्या भैया कुचल जननेता थे। उनके प्रभाव से तत्कालीन मध्यप्रदेश में भी वर्तमान छत्तीसगढ़ वर्चस्व रहता था। कार्यक्रम को हेमन्त सिन्हा,अरविंद सिंह गप्पू दुर्गेश गुप्ता, सत्येंद्र तिवारी, इरफान सिद्दकी,अशफाक अली ,शिव प्रसाद अग्रहरि,गीता रजक ने सम्बोधित किया। संचालन सेवादल के जिला संगठक लवकेश पासवान और आभार प्रदर्शन अमित वर्मा ने किया।कार्यक्रम पश्चात पूर्व पार्षद बालकेश्वर तिर्की के पिता के निधन पर दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजिल दी गयी। इस अवसर पर शफीक खान, मो इस्लाम, राम विनय सिंह,संजीव मंदिलवार, सुदामा कुर्रे,प्रमोद चौधरी,रजनीश सिंह, गुरप्रीत सिद्धू,जमील खान,संजय सिंह,अमित तिवारी,मो इमरान,हिमांशु जायसवाल, आशीष जायसवाल, अमित काका,अमित मिंज, विनोद एक्का, मिथुन सिंह,नरेंद्र विश्वकर्मा,अनिल सिंह,अमित सिंह रिंकू,निखिल विश्वकर्मा,विकास केशरी,विनोद भास्कर,धीरज गुप्ता, परवेज आलम, मंजू सिंह, प्रीति सिंह,उर्मिला विश्वास ,सरोज बड़ा सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement