CM

15

उड़ान महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

उड़ान महिला समिति ने मनाया सावन महोत्सव

//अंबिकापुर//
उड़ान महिला समिति, कृष्णा विहार कालोनी, फूंदुरडिहारी अंबिकापुर द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उड़ान महिला समिति के सदस्यों ने एक दूसरे को सावन मास की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए झुला झूलकर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनन्द लिया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए उड़ान महिला समिति की अध्यक्ष श्रीमती सुनाती सोनी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सनातन संस्कृति व परम्परा का निर्वहन करते हुए समिति के सदस्यों ने हर्ष उल्लास के साथ सावन महोत्सव मनाया। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में समिति के सदस्य श्रीमती सवि चंद्रा, अंजुला मिश्रा, कावेरी पाल, गीता सिंह, संध्या सिंह, रानी, संध्या, पिंकी तथा कोमल सहित अन्य बहनों की सक्रिय भागीदारी रही l

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement