CM

15

नगर पालिका अध्यक्ष के तीन दावेदारों ने भरा नामांकन...

नगर पालिका अध्यक्ष के तीन दावेदारों ने भरा नामांकन...

 
बलरामपुर रामानुजगंज जिले के रामानुजगंज 
नामांकन दाखिल करने के  अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी के नगर पालिका परिषद रामानुजगंज के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रमन अग्रवाल, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधु गुप्ता एवं निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह के नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के अध्यक्ष पद की

उम्मीदवार रमन अग्रवाल एवं कांग्रेस के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार मधु गुप्ता के द्वारा पार्टी पदाधिकारी के साथ एवं पार्षद पद के उम्मीदवारों के साथ मां महामाया मंदिर में पूजा अर्चना कर रैली निकालकर नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे।

दोनों प्रमुख दल भारतीय जनता पार्टी एवं कांग्रेस के द्वारा शक्ति प्रदर्शन के साथ दिनांक 28 जनवरी 2025 को नामांकन पत्र रैली निकालकर दाखिल किया। भाजपा के अध्यक्ष पद की उम्मीदवार रमन अग्रवाल के साथ आज नामांकन दाखिल करने के दौरान भाजपा के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, भाजपा के पूर्व संगठन महामंत्री प्रभात झा, सुभाष जायसवाल, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष आर के पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम गुप्ता, वरिष्ठ भाजपा नेता कन्हैया लाल अग्रवाल, सुभाष केसरी राजेश सोनी बड़ी संख्या में नगरवासी एवं महिलाएं भी उपस्थित रही। वही मधु गुप्ता के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अजय गुप्ता, अजय सोनी, अशोक जायसवाल डॉ दिनेश यादव, कौशल जैसवाल, विकास दुबे विकास व्यास मुनी यादव ज्ञानति गुप्ता, सुधा जायसवाल, सविता सोनी सहित बड़ी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे। निर्दलीय प्रत्याशी राहुल जीत सिंह के द्वारा भी नामांकन पत्र दाखिल किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement