CM

15

विष्णुदेव सरकार" की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा वातावरण भाजपामय है= मंजूषा भगत


विष्णुदेव सरकार" की जनकल्याणकारी योजनाओं से पूरा वातावरण भाजपामय है= मंजूषा भगत 

भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत की घर-घर जनसंपर्क अभियान

अंबिकापुर।
घर-घर जनसंपर्क की अभियान के तहत अंबिकापुर निगम भाजपा महापौर प्रत्याशी मंजूषा भगत वार्डों में जाकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं।  
जन संपर्क के तहत मंजूषा भगत सुबह ही पी जी कॉलेज अम्बिकापुर के ग्राउंड पहुंची  
जहां नागरिकों और खिलाड़ियों से मिलकर 
उन्होंने महापौर चुनाव के लिए उनका आशीर्वाद लिया।
इसी प्रकार गोधनपुर वार्ड क्रमांक 5 में घर घर संपर्क कर वार्ड के मतदाताओं से महापौर सहित वार्ड के पार्षद प्रत्याशी शिवमंगल सिंह के लिए समर्थन का आग्रह किया।
मंजूषा भगत ने कहा कि वार्ड वासियों से मिल रही हूं और भाजपा के प्रति जबरदस्त लहर देखकर मन उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पिछले कार्यकाल के कुशासन व केंद्र में "मोदी सरकार" और प्रदेश के "विष्णुदेव सरकार" की जनकल्याणकारी योजनाओं की वजह से पूरा वातावरण भाजपामय है, निश्चित ही हम सबकी मेहनत रंग लाएगी और इस बार नगर निगम अम्बिकापुर में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Ad Code

Responsive Advertisement