*सरगुजा भाजपा के विभिन्न कार्यक्रमों में होंगी शामिल*
//अंबिकापुर//
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर कल 28 जुलाई को अंबिकापुर आएँगी। यह जानकारी देते हुए भाजपा जिला महामंत्री अभिमन्यु गुप्ता ने बताया कि भाजपा सरगुजा के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए केंद्रीय मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर का आगमन कल अंबिकापुर हो रहा है। उन्होंने बताया कि श्रीमती ठाकुर भाजपा द्वारा आयोजित कार्यक्रम क्रमशः सुबह 11 बजे 'मन की बात' पी जी कॉलेज ऑडिटोरियम, 11:45 बजे 'केंद्रीय बजट पर प्रेस वार्ता' स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर, तथा 12 बजे 'प्रबुद्धजन सम्मेलन' में शामिल होंगी।
जिला संवाद प्रमुख
भाजपा सरगुजा।
0 Comments