अम्बिकापुर 8 अक्टूबर 2021/नेहरू युवा केन्द्र सरगुजा के तत्वाधान में 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2021 तक सरगुजा जिले में स्वच्छ भारत अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार लंगेह केद्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी श्री अनिरुद्ध सिंगारे व जिला प्रशासन द्वारा इस कार्यक्रम हेतु नामित नोडल अधिकारी श्री रोशन गुप्ता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य देश भर से कचरे को साफ करना है, मुख्य रूप से सिंगल यूज़ प्लास्टि को। कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों व युवा मंडल सदस्यों की द्वारा महीने भर ग्रामीण स्तर पर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएगी। स्वयंसेवकों द्वारा ऐसी जगह चिन्हित की जाएगी जो गन्दगी के कारण उपयोग में बहुत समय से नहीं है। तालाब , मैदानों को चिन्हित कर उसकी सफाई की जाएगी। नवाचार के रूप में स्थानीय सफाई कर्मचारियों को नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा सोशल मीडिया पर प्रमोट कर उनके कार्यों को हौंसला दिया जायेगा ताकि उनका मनोबल बढ़े।
कार्यक्रम हेतु जिला स्तर पर समिति बनाई गयी है जिसमे अध्यक्ष कलेक्टर, उपाध्यक्ष जिला पंचायत सीईओ, सदस्य सचिव नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी व सदस्य के रूप में एन.एस.एस कार्यक्रम समन्वयक, जिला खेल अधिकार तथा नेहरू युवा केन्द्र के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक शामिल हैं।
0 Comments